"महिला जागरण केंद्र बच्चो के साथी" के पांचवे  वर्षगांठ का आयोजन गाँधी  संग्रालय पटना में १६ जुलाई २०१७ को हुआ. इस अवसर पर महिला जागरण केंद्र की अध्यक्ष नीलू जी, सचिव शिवानी चौधरी जी , सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश जी , रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र नारायण कर्ण जी , एक्शन एड से सौरभ जी , डिजिटल इंडिया से विजय झा जी , लक्ष्मी  नारायण पोद्दार जी, वंदना जी, अरशद अजमल जी , प्रदीप प्रियदर्शी जी , विनोद जी , पूनम प्रियदर्शी जी , नीलम जी , मीना जी , शाज़ीना जी , रेडियो मिर्ची से RJ अंजलि , A. N College के प्रोफेसर संजय जी, कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट के साथी, महिला जागरण केंद्र के कार्यकर्त्ता तथा अन्य साथी भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम  की शुरुआत रागिनी सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए किया। सभी का  नीलू जी द्वारा मोमेंटो दे कर स्वागत किया गया. इसके बाद सभी अतिथियों ने बच्चो को शुभकामनायें दी. बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

  


































Comments

Popular posts from this blog